Reliance Jio कर रही है Jio Meet वीडियो कालिंग ऐप को लॉन्च। कर सकेंगे 5 लोगो से एक साथ बात।
![]() |
| Reliance Jio कर रही है Jio Meet वीडियो कालिंग ऐप को लॉन्च। कर सकेंगे 5 लोगो से एक साथ बात। |
Reliance Jio जल्द ही अपने वीडियो कॉलिंग ऐप Jio Meet को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस ऐप को Zoom, Google Meet, Hangout, Duo जैसे वीडियो कॉलिंग ऐप को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही Facebook ने Reliance Jio के साथ साझेदारी की है। Jio Meet वीडियो कॉलिंग ऐप को लाने के पीछे की एक वजह ये भी हो सकती है कि इस समय देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल बढ़ गया है। वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल बढ़ जाने की वजह से Zoom जैसे वीडियो कॉलिंग ऐप को Jio Meet से चीनी मिल सकती है।
अन्य वीडियो कॉलिंग ऐप की तरह ही Jio Meet को भी Android, iOS और Web प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। JioMeet.com वेब पेज को कंपनी ने लाइव कर दिया है। हालांकि, Jio Meet को व्यावसायिक तौर पर कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
- इस ऐप के जरिए यूजर्स HD वीडियो कॉलिंग का आनंद ले सकेंगे।
- इस ऐप के जरिए एक साथ 5 लोगों को वीडियो कॉल की जा सकेगी।
पिछले महीने ही गृह मंत्रालय ने Zoom वीडियो कॉलिंग ऐप को सुरक्षित प्लेटफॉर्म नहीं माना था। इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को जरूरी गाइडलाइंस जारी किए थे। इसके बाद Zoom ने ऐप को सिक्योर बनाने के लिए सिक्योरिटी अपडेट रोल आउट किया है।


0 Comments